झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

देश के नए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा

देश के नए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा नरेंद्र तोमर का इस्तीफा मंजूर अर्जुन मुंडा होंगे नए कृषि मंत्री राजीव चंद्रशेखर को मिला जल शक्ति मंत्रालय

नई दिल्ली – कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को राज्य मंत्री का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है. चंद्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है. जबकि डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है