झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दामोदर सिंह हांसदा होंगें सिंहभूम लोस सीट से जेबीकेएसएस प्रत्याशी

दामोदर सिंह हांसदा होंगें सिंहभूम लोस सीट से जेबीकेएसएस प्रत्याशी

सरायकेला खरसावां गम्हरिया – खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस की ओर से सिंहभूम संसदीय सीट से दामोदर सिंह हांसदा को पार्टी प्रत्याशी के रूप में चयन किया गया है। आज हांसदा के कांड्रा पहुंचने पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रातिकारी मोर्चा के सदस्यों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दामोदर सिंह हांसदा ने बताया कि सिंहभूम में अवैध रूप से आयरन ओर की माइनिंग कर लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ कुजू डैम के विस्थापित को राजनीतिक दल के नेता द्वारा सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं उन्होंने कहा कि अब तक कोई भी सांसद वैसे नहीं हुए जो उन विस्थापितों की बातों को संसद के पटल पर रखने का काम किया हो। यदि जनता सेवा का अवसर प्रदान करती है तो कुजू डैम के जल, जंगल, और ज़मीन को बचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के राहुल देव महतो, भोलू महतो, सिरजोन हाईबुरू, वासिल हेम्ब्रम, बसंत महतो, बिंदेश्वर, आस्तिक महतो, अमीन मंडल, नरेन महतो,शंकर महतो,संजय महतो, रीना महतो, रेखा महतो, संध्या रानी महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।