झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

डॉ राम नाथ शर्मा को “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” से डॉ श्री कृष्णा सिन्हा संस्थान ओ.सी.रोड बिस्टुपुर के सभागार में उन्हें सम्मानित किया गया

जमशेदपुर- आज डॉ राम नाथ शर्मा को “सर्वोच्च नागरिक सम्मान” से डॉ श्री कृष्णा सिन्हा संस्थान ओ.सी.रोड बिस्टुपुर के सभागार में उन्हें सम्मानित किया गया | आज के समारोह में गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ थे श्री चाणक्या चौधरी वाईस प्रेसिडेंट टाटा स्टील आर पी त्यागी, विजय आनंद मूनका अध्यक्ष सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, राजीव रंजन, पूर्व जिलापाल लायंस क्लब इंटरनेशनल, राजेश राजन वरिष्ठ अफसर, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स इसके अलावा काफी लोग उपस्थित थे
डॉ राम नाथ शर्मा 1946 में इंडियन स्कुल ऑफ़ माइंस से स्नातक की पढाई की 1947 से 1983 तक सेवा में रहे | आरंभ में Bird & Heiglers Ltd थे तत्पश्चात टाटा स्टील 1972 में सारे कोल् खदान को राष्ट्रीयकरण करने के समय भारत सरकार ने भारत कोकिंग कोल का कंपनी का एम.डी बनाया सेंट्रल कोल लिमिटेड के भी एम.डी रहे अपनी बहुमूल्य सेवाएं कोल इंडिया के चेयरमैन के रूप में समाप्त किए 1983 में कोल इंडिया चेयरमैन के सेवानिवृत्ति के पश्चात टाटा समूह में अपनी सेवाएं दी आरंभ में टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया के एम.डी, टायो के चेयरमैन, टाटा स्टील के प्रेसिडेंट, 1995 से 1997 तक टाटा स्टील के एम.डी के मुख्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी
जमशेदपुर सिटीजन फोरम के मुख्य संरक्षक, चेयरमैन,आर्य समाज, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल इसके अतिरिक्त देश और विदेशों के बहुत सी नामी-गिरामी, शैक्षणिक और सामाजिक दायित्व निभाने वाले संस्थाओं के निदेशक के पद पर दायित्व निभा रहे हैं | 99 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्ति 2023 में अपने सौंवी बसंत को देखेंगे