झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

छठी अन्तर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर झारखंड मलखंब खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-2 धुर्वा रांची के प्रांगण में

छठी अन्तर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर झारखंड मलखंब खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-2 धुर्वा रांची के प्रांगण में

आज बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय सेक्टर-2 धुर्वा रांची के प्रांगण में छठी अन्तर्राष्ट्रीय मलखंब दिवस पर झारखंड मलखंब टीम के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय, संयुक्त सचिव चन्द्र कान्त लाल, बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय के विधालय सचिव सजल बनर्जी ,वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार , संजय कुमार,कुश कुमार साहू एवं कई खेलप्रेमी ने छठी विश्व मलखंब दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मलखंब प्रदर्शन में खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक पिरामिड की आकृति काफी आकर्षक रहा। आज प्रदर्शन में झारखंड मलखंब बालक-बालिका टीम की ओर पोल मलखंब एवं रोप मलखंब पर निखिल कुमार, जीतेश कुमार, राकेश नायक, विकास कुमार, आकाश कुमार,शनि कुमार,शिवा कुमार,पिंटू कुमार, राहुल कुमार , अभिषेक कुमार, आकाश नायक रोहण कुमार,अनुशिखा कुमारी, रश्मि कुमारी, खुशी कुमारी, मनीता उरांव, सिम्पी कुमारी, रिया कुमारी , प्रीति कुमारी , आरूषी कुमारी कावेरी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया।