झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

छठ व्रतियों के बीच फल और पूजन सामग्री का हुआ वितरण

छठ व्रतियों के बीच फल और पूजन सामग्री का हुआ वितरण

रोहतास: नगर पंचायत कोआथ के नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी के द्वारा छठ व्रतियों के बीच फल और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष पिछले बारह वर्षों से इस पावन अवसर पर छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण कर रहे है।धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि पूजन सामग्री वितरण से हमें आत्मिक खुशी मिलती है। मौके पर भावी प्रत्याशी वार्ड नंबर तीन के कुमारी सुषमा, मो रौशन ,कपिल पासवान,मुन्ना पासवान,अजय चौधरी, राहुल पटेल,दिलीप सिंह,रामजी चौधरी,बाबुधन चौधरी, वीरू चौधरी,राजू बाबा,विक्की गुप्ता,शशि कांत चौबे,सोनू पटेल,विकास पटेल, अरुण चौधरी, अरुण चौधरी, निगम चौधरी, शिवा धार पाण्डेय सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।