झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

छठ पर्व को मद्दे नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, बागबेड़ा कॉलोनी एवं बागबेड़ा मध्य के इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा एवं इंद्रजीत सिंह संयुक्त रुप से पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई कृत्रिम छठ घाट निर्माण करने का आग्रह किया है

जमशेदपुर- छठ पर्व को मद्दे नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कु, बागबेड़ा कॉलोनी एवं बागबेड़ा मध्य के इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा एवं इंद्रजीत सिंह संयुक्त रुप से पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई कृत्रिम छठ घाट निर्माण करने का आग्रह किया है। बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी का निरीक्षण करने आए विधायक संजीव सरदार से कहा गया है कि बागबेडा कॉलोनी अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान, नेहरू मैदान, शहीद मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, दुर्गापूजा मैदान मे अस्थाई कृत्रिम छठ घाट एवं घाट में पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया ताकि स्थानीय छठव्रतधारियों को छठ करने में किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि दीपावली के बाद जेसीबी के माध्यम से पूरे बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण किया जाएगा और चार पानी टैंकर से अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों में पानी भी दिया जाएगा। इसके अलावे उन्होंने जरूरतमंद छठव्रतधारियो के लिए लौकी और फल से भरा सुप भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है