झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

छह अप्रैल को भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस जिला समेत सभी बूथों पर होंगे कार्यक्रम

जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष होंगे सम्मानित कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का ध्वज।

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रम के मद्देनजर आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस एवं चौदह अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस मंडल समेत सभी बूथों पर सपन्न होंगे। इस दिन सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष और पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का नया झंडा लगाएंगे। वहीं महानगर कमेटी द्वारा जिला कार्यालय में सभी पूर्व जिलाध्यक्ष को सम्मानित कर उनके योगदान और संघर्ष के प्रति आभार प्रकट किया जाएगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के मद्देजनर जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसका हमें गर्व महसूस करना चाहिए और पार्टी के कार्यों में पूरी तन्मयता से लगे रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पार्टी के स्थापना दिवस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें एवं पार्टी के इतिहास और विचारधारा को जानें। उन्होंने चौदह अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला कमेटी द्वारा पुराना कोर्ट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा। वहीं, सभी मंडलों में अम्बेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
बैठक में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राम, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, मणि मोहन्ती, ज्ञान प्रकाश समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो उपस्थित थे।