झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

चार बच्चों की हालत तिलकुट-गुड़ और चूड़ा खाने के कारण हुई खराब, एक की हुई मृत्यु

चार बच्चों की हालत तिलकुट-गुड़ और चूड़ा खाने के कारण हुई खराब, एक की हुई मृत्यु

गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशडंड गांव के चार बच्चे तिलकुट, चूड़ा और गुड़ खाने के बाद बेहद गंभीर अवस्था में पाए गए। जिनमें से एक बच्चे की  मृत्यु हो गई। बीमार बच्चे एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इलाज होने के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन बच्चों की स्थिति में सुधार होने पर घर जाने को कहा। पुलिस ने खुलासा किया है कि मामले की जांच की शुरुआत हो चुकी हैं।
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि बुधवार शाम में कुशडंड निवासी प्रभु विश्वकर्मा के पुत्र अक्षय कुमार (12) ने सड़क पर फेंका तिलकुट, चूड़ा और गुड़ पाया था। वह पूरी सामग्री उठाकर घर पहुँच गया। इसके बाद अर्चना (19), अभिषेक (18), श्रेया (16) के साथ बांटकर खाया। खाने के बाद चारों को अचानक चक्कर आने लगा था। कुछ ही देर में बच्चे बिल्कुल बेहोश हो गए। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।
आपको जानकारी दे दिया जाए कि आनन-फानन में घरवाले चारों को अनुमंडल अस्पताल, बंशीधरनगर लेकर गए। वहां हालत में सुधार नहीं होने के बाद सभी को रात दस बजे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर अक्षय की हालत ज्यादा बिगड़ती हुई नज़र आई। डॉक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया था। इसके बाद लोग अक्षय को तुम्बागाड़ा अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।