झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

चाईबासा के बैठक में शामिल होने से पहले भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे जमशेदपुर, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टाटानगर स्टेशन पर किया जोरदार स्वागत

चाईबासा के बैठक में शामिल होने से पहले भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राज्य सभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी पहुंचे जमशेदपुर, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टाटानगर स्टेशन पर किया जोरदार स्वागत परिसदन में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद विद्युत वरण महतो और अन्य कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, झारखंड के प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मी कांत बाजपेयी का आगमन आज टाटानगर स्टेशन पर हुआ। साउथ बिहार ट्रेन से टाटानगर पहुंचने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के वरीय नेताओं, विभिन्न मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर शहर आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान डॉ बाजपेयी ने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और परिचय प्राप्त किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ‘भाजपा जिंदाबाद’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘जय श्री राम’ के ओजस्वी नारों से स्टेशन परिसर गुंजायमान रखा।
टाटानगर रेलवे स्टेशन से डॉ लक्ष्मी कांत बाजपेयी सीधे जमशेदपुर परिसदन पहुंचे। जहां नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद विद्युत वरण महतो ने डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वहीं, परिसदन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से मुलाकात कर डॉ बाजपेयी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि चाईबासा में आहूत झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के क्रम में प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का आगमन लौहनगरी की धरती पर हुआ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर काफी आत्मीयता से मुलाक़ात की। एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन व आशीर्वाद भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव उत्साहित करता है। उनके आगमन से जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार हुआ है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज कुमार सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, अमित अग्रवाल, संजय सिंह, संदीप शर्मा बौबी, हन्नु जैन, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चट्टराज, दीपक झा, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बिनोद राय, निशांत कुमार, प्रदीप मुखर्जी, अमरजीत सिंह राजा, अभिमन्यु सिंह चौहान, संतोष कुमार, शेरा जी, दिलीप सिंह, शशांक शेखर, हरेराम यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्र्वादी, अमरेंद्र सिंह, दिलीप पासवान, मिथिलेश साव, मुकेश कुमार, महावीर सिंह, मनोज सिंह, आलोक बाजपेयी, इंदरजीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे