झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बन्ना गुप्ता के खिलाफ भाजपा विधायक सी पी सिंह की असंसदीय भाषा सदन की मर्यादा का हनन है माफी माँगे सी पी सिंह- जम्मी भास्कर

बन्ना गुप्ता के खिलाफ भाजपा विधायक सी पी सिंह की असंसदीय भाषा सदन की मर्यादा का हनन है माफी माँगे सी पी सिंह- जम्मी भास्कर

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के राजनीतिक सलाहकार जम्मी भास्कर ने विधानसभा में भाजपा विधायक सी पी सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की मर्यादा का हनन बताया है। जम्मी भास्कर ने कहा कि सी पी सिंह ने अपने बयान से चाय बेचकर प्रधानमंत्री के ओहदे तक पहुंचने वाले मोदी की प्रतिभा को भी अपमानित करने का काम किया है, बन्ना गुप्ता में प्रतिभा थी वे जनता की समस्याओं को लेकर कई वर्षों से आंदोलन एवं संघर्ष कर मंत्री पद की संवैधानिक जिम्मेदारी तक पहुँचे है झारखंड में युवाओं और मेहनतकश वाहन चालको मजदूरों गरीबों पिछड़ों ओबीसी सामाजिक न्याय के वर्गों सहित सभी धर्मों जातियों के जनता के बीच समान रूप से बेहद लोकप्रिय है उनके खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी किसी भी रूप में स्वीकार नही किया जायेगा, असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर सदन की गरिमा को धूमिल करने के लिये सी पी सिंह अविलंब माफी माँगे।