झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बिरसानगर मे भू माफियाओं ने घर में घुसकर मचाया उत्पात

जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिरसानगर क्षेत्र में केनरा बैंक के नजदीक सोना सिंह पती रणधीर सिंह के घर में दर्जनों लोगो ने उत्पात मचाया है। जिसमें रणधीर सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

सोमा सिंह ने बिरसानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है। उन्होंने प्राथमिकी में लिखा है, की वे अपने पति और बच्चों के साथ आज दोपहर 3:00 बजे भोजन कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी भानु प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। जब सोमा सिंह घर से बाहर निकली, तो उन लोगों ने सोमा सिंह का हाथ पकड़कर घर से बाहर खींच लिया और अपहरण की मंशा से उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। इसके बाद वे जोर से चिल्लाने लगी उनकी आवाज सुनकर उनके पति रणधीर सिंह घर से बाहर निकले। इसी बीच रीतलाल सिंह ने मोना सिंह का गला दबाया और उनका मंगलसूत्र छीन लिया। जब पति रणधीर सिंह बचाने की चेष्टा कर रहे थे तो उनलोगों ने तलवार और भुजाली से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। उन लोगों ने रणधीर सिंह पर जानलेवा हमला किया जिसे रणधीर सिंह का हाथ कट गया है। जिसके बाद उन लोगों ने रणधीर सिंह के जेब से रु5200 निकाल लिए और रणधीर सिंह की उंगली से सोने कि अंगूठी छीन लिया है।

सोमा देवी ने बताया है कि हमलावर दबंग प्रवति के लोग हैं। वे आए दिन जमीन को लेकर आस-पड़ोस के लोगों से झगड़ा और मारपीट करते हैं।  हमलावरों ने सोमा देवी के घर के टीन शेड को भी ध्वस्त कर दिया। हमलावर ऊंचे राजनीतिक पहुंच रखते हैं और भू माफिया भी है।