झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बिहार के गोपालगंज में हुआ बड़ा हादसा, नदी में पलटी नाव, मचा हड़कंप, चौबीस लोगों की डूबने की आशंका

बिहार के गोपालगंज में हुआ बड़ा हादसा, नदी में पलटी नाव, मचा हड़कंप, चौबीस लोगों की डूबने की आशंका

 

बिहार: बिहार के गोपालगंज से नाव पलट जाने की खबर आते रहती है। इस समय भी एक बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरा नदी में नाव पलट गया जबकि तीन लोगो का शव स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया है।

अभी तक चौबीस लोगों की डूबने की बात कही जा रही है। मृतकों के शव को पुलिस आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। वहीं एक ने तैर कर जान बचाई है घायलों को निकाल कर सदर अस्पताल में भेज दिया जाएगा। हादसे के कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच चुका है! आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गई है। जिनकी भी मौत हो रही है, उनके परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो रहा है।राहत और बचाव कार्य जोरों पर जारी किया गया है।