झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भूमि रिकॉर्ड सुधार हेतु संचालित अभियान में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा भूमि सम्मान-2023 प्लेटटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित हुए उपायुक्त

भूमि रिकॉर्ड सुधार हेतु संचालित अभियान में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन, महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा भूमि सम्मान-2023 प्लेटटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित हुए उपायुक्त

भूमि संसाधन विभाग(डीओएलआर)- भारत सरकार के तत्वाधान पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में भारत देश की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा सरायकेला खरसावां जिले के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त  अरवा राजकमल और टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार हेतु संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिला की टीम में अपर उपायुक्त  सुबोध कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी  सरोज तिर्की मौजूद रहे।
*===============================*