हिंद म्यूजिक वर्ल्ड की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म-‘पति पत्नी और गायिका’ की शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू होने वाली है। कास्ट एवं क्रेडिट की चयन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब पूरी फिल्म यूनिट स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल के साथ क्रमशः देवरिया (उत्तर प्रदेश) और नालंदा(बिहार) के लिए मुम्बई से प्रस्थान करने वाली है। पिछले दिनों मुंबई के गोरेगांव मेे स्थित कृष्णा ऑडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में इस फिल्म का बहुत धूमधाम से म्यूजिकल मुहूर्त किया गया था। सिचुएशनल कॉमेडी युक्त इस फिल्म में सिनेदर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए रोमांस और एक्शन का तड़का भी होगा और शादी के बाद दूसरी महिला से इश्कबाजी का चककर भी कॉमिक ढंग से दिखाया जायेगा। इस फिल्म में राकेश मिश्रा, शमीम खान, अंजली सिंह, आकांक्षा दुबे, प्राची सिंह, निकिता घोष, एसपी सिंह, पुष्कर सिंह, श्री राज पंडित, के के गोस्वामी, अयाज खान और संजय पांडेय की मुख्य भूमिका है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के निर्माता उदय सिंह और शम्भू पाण्डेय हैं। कथाकार और निर्देशक शंम्भू पांडेय हैं। संगीतकार छोटे बाबा, अमन श्लोक, लियाकत अजमेरी , गीतकार सुमित चन्द्रवंशी, आजाद सिंह, प्यारे लाल यादव कवि, फाइट मास्टर गब्बर सिंह और कैमरामैन विजय महाजन हैं।
सम्बंधित समाचार
चंद्रयान पर गीत गाकर चर्चा में आए अजीत अमन, 15 अगस्त को पूरे देश में गूंजेगी यह गीत गीत-संगीत के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे शहर के कलाकार चंद्रयान का पोस्टर हुआ जारी
चर्चाओं के बीच : अदाकारा तृप्ति शुक्ला
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ का टीज़र जारी