झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश समन्वयक प्रभारी उमेश पाण्डेय एवं भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने एमजीएम हॉस्पिटल में अपनी जान हांथों पर ले कर सभी नागरिको की सेवा में जुटे सभी फ्रंट लाइन वॉरियर्स जैसे पत्रकार बंधुओं एवं स्वास्थ्य कर्मी और सुरक्षाकर्मियों पुलिस के बीच सेवा कार्य चलाया गया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश समन्वयक प्रभारी उमेश पाण्डेय एवं भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने एमजीएम हॉस्पिटल में अपनी जान हांथों पर ले कर सभी नागरिको की सेवा में जुटे सभी फ्रंट लाइन वॉरियर्स जैसे पत्रकार बंधुओं एवं स्वास्थ्य कर्मी और सुरक्षाकर्मियों पुलिस के बीच सेवा कार्य चलाया गया, जिसमें पानी बोतल, सैनिटाइजर, एन95 मास्क ,हैंड ग्लब्स ,फेस शिल्ड,और साबुन बांटा गया। इस सेवा भावना को देखते हुए वहां उपस्थित लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश समन्वयक प्रभारी उमेश पांडे ने कहा कि ‘सेवा ही संगठन हैं ‘की भावना रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच सेवा कार्य किया है। और इसे आगे जारी रखेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा , सुधीर तिवारी ,कौशिक स्वाइन, अविनाश मिश्रा ,रितिक रॉय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे