झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रमेश पांडे द्वारा दिल्ली में आज सैल्युट तिरंगा के अटल तिरंगा सम्मान से सरदार शैलेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रमेश पांडे द्वारा दिल्ली में आज सैल्युट तिरंगा के अटल तिरंगा सम्मान से सरदार शैलेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया

नई दिल्ली – भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रमेश पांडे ने दिल्ली के एम0डी0एम0सी0 सभागार संसद मार्ग नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती पर सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित अटल तिरंगा सम्मान समारोह में देश भर से अलग अलग क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया
जिसमें झारखंड से सरदार शैलेंद्र सिंह को भी उनके द्वारा समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने के लिए स्मृति चिन्ह मोमेंटो और एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इसके अलावा सम्मानित होने वालों में 26/11 एवं कारगिल के हीरो रहे एनएसजी कमांडों दिनेश हुड्डा ,राजेश राज जर्नलिस्ट दूरदर्शन,खेल से दीप्ति दया होम,आलोक राज डीजीपी विजिलेंस,अनिल प्रथम पूर्व डीजीपी गुजरात,आलोक सिंह आईजी सीआरपीएफ कर्नल अजय कोंठियाल सहित कई अन्य देश की विभूतियां शामिल है।
इसकी जानकारी सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने दी उन्होंने बताया कि हमारे झारखंड के लिए गौरव का विषय है झारखंड से भी समाज के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह एवं कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख को सम्मानित किया गया है प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने इसके लिए चयन समिति एवं सैलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा का आभार जताया है ज्ञातव्य है कि इसी वर्ष हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने के लिए सरदार शैलेंद्र सिंह को संघ रतन सेवा अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जा चुका है