झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लौहनगरी जमशेदपुर के पत्रकार की बेटी को संस्था ने किया सम्मानित

लौहनगरी जमशेदपुर के पत्रकार की बेटी को संस्था ने किया सम्मानित

जमशेदपुर- शहर के सामाजिक कार्यो में सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति के संरक्षक और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जनकल्याण संगठन के स्टेट डिप्टी डायरेक्टर रानी गुप्ता ने अपनी भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज से जुड़े कार्य से नाता रखती है। आज रानी गुप्ता के नेतृत्व में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल सोनारी स्थित आदर्शनगर पहुंचीं जहां बीते तीन वर्षों में दो बार नेशनल और दो बार रीजनल खेल कर जमशेदपुर और झारखंड का नाम रोशन करने वाली पत्रकार की बेटी श्रेया अधरजी को उनके आवास में जाकर सम्मानित किया इस मौके पर रानी गुप्ता के साथ लक्ष्मी देवी, दिव्या सिंह,प्रतिभा बेरी और अन्य शामिल रहे। टीम के सभी सहयोगी ने बीते दिनों रांची में वोमेन्स स्पोर्ट्स मॉडल में दूसरे स्थान प्राप्त कर सिल्वर पर कब्जा जमाने वाली श्रेया अधरजी को अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान बढ़ाया इस मौके पर संस्था की महिलाओ ने बधाई देते हुए खिलाड़ी का हौसला अफजाई की। वहीं सभी ने आगे भी बेहतर खेलने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के सभी महिलाओं ने जोर शोर से हिफ़ हिफ़ पुररे का नारा भी लगाया। रानी गुप्ता ने कहा कि शहर की बेटियां आज किसी से कम नहीं है। राज्य और देश की बेटियां हर क्षेत्र में मेहनत कर आगे बढ़ रहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के पत्रकार की बेटी श्रेया अधरजी ने इसी प्रकार आगे भी जमशेदपुर और झारखंड का नाम रोशन करती रहे येही कामना करते हैं साथ ही टीम की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी श्रेया अधरजी सिक्किम और पूरी से नेशनल खेल कर लौटने पर संस्था के द्वारा सम्मानित की गई थी। संस्था की टीम इसी प्रकार शहर की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आगे भी प्रोत्साहित करती रहेगी