झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल झारखण्ड के चार पदयात्रियों को अलका लांबा  और राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर  ने सम्मानित किया 

नई दिल्ली –  भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो लोग पद यात्रा में शामिल थे उन लोगों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में पुरे भारत वर्ष के अढ़ाई सौ पदयात्री को सम्मानित किया गया इस दौरान झारखण्ड के चार पद यात्री अमरजीत नाथ मिश्र,जेबा खान, फिरोज़ खान और झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव रईस रिजवी छब्बन को सम्मानित किया गया  झारखण्ड के पदयात्रियों को अलका लांबा  और राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर  ने सम्मानित किया कैप्टन नेक दीप चंद कारगिल युद्ध में अपना सिक्का मनवाने वाले और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला कर चले भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए थे वे भी भारत जोड़ों यात्रि सम्मान समारोह में शामिल हुए और उन्हें भी सम्मानित किया गया

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव रईस रिजवी छब्बन ने  पूर्व सांसद और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष  पवन बंसल  सांसद और महासचिव राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी  के सी वेणुगोपाल  से मुलाकात की और कांग्रेस को और कैसे मजबूत किया जाए उसके बारे में जानकारी दी । श्री छब्बन ने  बहुत सा आंकड़ा भी उनके समक्ष प्रस्तुत  किया की कैसे बहरूपिया कांग्रेस पार्टी को खत्म करने में लगे हुए हैं और कांग्रेस पार्टी में रह कर बीजेपी आरएसएस को फायदा पहुंचा रहे हैं । उन्होंने हमसे वादा किया हैं की झारखंड कांग्रेस में जो भी लोग अपनी हुकूमत और अपनी दुकान खोल कर बैठे हैं उन जैसे लोगो को चिन्हित कर कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा श्री छब्बन महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले  से एआईसीसी 24 अकबर रोड में मुलाकात की ।