झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजयुमो नेता दशरथ सिंह के आत्महत्या मामले में कुणाल षाड़ंगी ने की उच्चस्तरीय जाँच की माँग

पूर्वी सिंहभूम के दिवंगत भाजपा युवा मोर्चा नेता दशरथ सिंह ने मंगलवार को आत्म्यहत्या कर ली थी। उनके मौत से पूर्वी सिंहभूम जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक का लहर है। मौत से पहले उन्होंने अपने आत्महत्या करने का वजह बताते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ कर गए थे। इस पर गुरुवार सुबह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने उच्चस्तरीय जाँच की माँग उठाई है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट करते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय से सुसाइड नोट के आलोक में गहराई से जाँच की माँग की है। इस पर झारखंड पुलिस कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह के निर्देश पर जमशेदपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। जमशेदपुर पुलिस ने सूचित किया है कि इस मामले में उचित जांच कर कार्यवाही की जा रही है।