झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजयुमो ने की महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई माल्यार्पण कर किया नमन।

भाजयुमो ने की महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई माल्यार्पण कर किया नमन।

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो प्रदेश द्वारा निर्देशित अभियान के तहत महापुरुषों के प्रतिमा की साफ-सफाई के निमित्त गुरुवार को जुगसलाई क्षेत्र अंतर्गत घोड़ा चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह एवं रेलवे ओवरब्रिज स्थित शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा की साफ-सफाई की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई कर जलाभिषेक किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर महान विभूतियों को नमन किया। वहीं, संध्याकाल में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मानगो गोलचक्कर स्थित शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा की पूरे श्रद्धाभाव से साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में मिट्टी के द्वीप प्रजवल्लित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव अभियान में मुख्यरूप से शामिल हुए और शहीद खुदीराम बोस के योगदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और साफ-सफाई के कार्य केवल जयंती और पुण्यतिथि पर ही होती है। भाजपा प्रत्येक दिन महापुरुषों का सम्मान कर उनके विचारधारा को दैनिक जीवन में अपनाकर माँ भारती को परम वैभव पर ले जाने को प्रयासरत है। ऐसे पहल से कई युवा प्रभावित होकर महापुरुषों के सम्मान में अपनी भूमिका को समझेंगे और राष्ट्रनिर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, कृष्णा शर्मा काली, श्वेता कुमारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, दिनेश शर्मा, उमेश पांडेय, शशि यादव, राज मिश्रा, मौंटी अग्रवाल, नवजोत सिंह सोहल, प्रकाश दुबे, नारायण गौड़, सन्नी संघी, सौरभ सिंह, एस कार्तिक, कौस्तव राय, शशांक शेखर, रवि सिंह, सुमित श्रीवास्तव समेत युवा मोर्चा सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।