झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

भाजपा सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी सुंदरनगर मंडल के तत्वाधान में करनडीह स्थित भाजपा वरिष्ठ नेता  ईश्वर सोरेन के आवास के समक्ष भीषण ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच 17 जनवरी को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी सुंदर नगर मंडल अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो,जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू , वरुण सिंह , ईश्वर सोरेन , जोबा टुडू एवं मंडल के सम्मानित कार्यकर्तागण मौजूद थे।