झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग ली, आगामी कार्यक्रम पर बनी रणनीति

जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग ली। बुधवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में आगामी कार्यक्रम के सफलता के निमित्त आवश्यक चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने आगामी कार्यक्रम पर जानकारी देते हुए कहा कि कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सात दिसंबर को जमशेदपुर महानगर में प्रवास करेंगे। एक दिन के इस प्रवास में वे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण कई बैठकें लेंगे। उन्होंने कहा कि संपर्क और संवाद पार्टी के संस्कार हैं, परंतु कोरोना संक्रमण के कारण प्रवास जैसे कार्यक्रम नही हुए। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने पहले प्रवास में कोल्हान को चुना है, जिसमें वे जिला कार्यसमिति, बूथ समिति, जनसंघ काल के नेताओं से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद विधायकों, बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने आगामी कार्यक्रम के संबंध में महानगर के तैयारियों की सूची सौंपकर कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपने प्रवास में कोल्हान की धरती को चुना है, उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन का लाभ भाजपा जमशेदपुर को निश्चित रूप से मिलेगा। बैठक के दौरान एक दिन के प्रवास के तहत होने वाले कार्यक्रम में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहंती, नारायण पोद्दार आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे