झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा नेता विजय गोंड़ ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया

भाजपा नेता विजय गोंड़ ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 121वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर भाजपा परिवार ने भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ,हाता चौक पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना नियम का पालन करते हुए माल्यार्पण किया, भाजपा नेता विजय गोंड ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता , आदिवासी समाज के महानायक को आज पूरा झारखण्ड याद कर रहा है ,कैसे उन्होंने अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ आवाज़ बुलंद की उसका खिलाफत किया, मात्र 25 वर्षो की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज़ बुलंद किया यह वह समय था जब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कोई भी आवाज़ नही उठा सकता था लेकिन बिरसा मुंडा ने किसी भी बात की परवाह किये बगैर अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने का बीड़ा उठाया जो की अपने आप में यह साबित करता है कि हमारे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अपने देश और अपने समाज के लिए कितनी कुर्बानी दी हम सभी के दिल में भगवान बिरसा मुंडा हमेशा ही अमर है और हम सभी को उनके आदर्शों पे चलना चाहिए