झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा नेता शिवनाथ शर्मा हुए पंचतत्व में विलीन पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई

भाजपा नेता शिवनाथ शर्मा हुए पंचतत्व में विलीन पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिरसानगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ शर्मा पंचतत्व में विलीन हो गए। सोमवार को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत पार्टी के कई वरीय नेतागण शामिल हुए। बिरसानगर जोन नंबर एक स्थित आवास पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पार्थिव शरीर को पार्टी के ध्वज से सम्मानित करते हुए पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने शिवनाथ शर्मा के छोटे सुपुत्र निशिकांत शर्मा से मिलकर सांत्वना दी। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि संगठन ने अपना सच्चा व कर्मठ सिपाही खो दिया। पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हुए उन्होंने पार्टी के कई कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके निधन से रिक्त हुए स्थान की पूर्ति नहीं हो पाएगी। भाजपा परिवार उनके सुख-दुख में हमेशा उनके साथ रहेगा। ज्ञात हो कि भाजपा नेता शिवनाथ शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया था। उनके निधन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, बोलटू सरकार, बबलू गोप, तापस कर्मकार, बापण बनर्जी, शेखर सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे