झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा ने पोटका विधानसभा के आसनबनी एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो एवं उलीडीह मंडल में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ

भाजपा ने पोटका विधानसभा के आसनबनी एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो एवं उलीडीह मंडल में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ सांसद विद्युत वरण महतो ने उदघाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ की चुनावी चर्चा जनसंपर्क अभियान तेज करने का किया आहवान

जमशेदपुर: भाजपा की ओर से आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में चुनावी कार्यालय का उदघाटन आज भी जारी रहा आज पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी मंडल एवं पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो एवं उलीडीह मंडल के चुनावी कार्यालयों का उदघाटन जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सह संयोजक राज कुमार श्रीवास्तव, पश्चिम विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया भाजपा की ओर से एक ओर जहां नीमपुरा चौक में आसनबनी मंडल का चुनावी कार्यालय बनाया गया है। तो वहीं मानगो चौक के समीप मानगो मंडल एवं एनएच 33 के चंद्रावती नगर में उलीडीह मंडल का कार्यालय बनाया गया है कार्यालय उदघाटन के पश्चात सांसद विद्युत वरण महतो ने मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ विस्तारपूर्वक चुनावी चर्चा की और जनसंपर्क अभियान को बूथ स्तर पर संपादित करने एवं अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान आसनबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान समेत अन्य वरीय नेतागण मौजूद रहे
इस अवसर पर कमल किशोर, मनोज राम, नीरज सिंह, विकास सिंह, रीता मिश्रा, जटा शंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, हरि किशोर तिवारी, प्रीति सिन्हा, सुशील पांडेय, श्वेता कुमारी, रश्मि भारद्वाज समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे