जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजउद्दीन खान ने चुनाव आयोग से मांग की है कि झारखंड के लगभग 20 लाख प्रवासी मजदूर जो दूसरे प्रदेशों में प्रवासी मजदूर की हैसियत से कार्यरत हैं उन्हें वोट देने की सुविधा प्रदान की जाए। यह मजदूर बाहर जहां भी कार्यरत हैं इन्हें इनके मालिकों के द्वारा इनके प्रदेश झारखंड में वोट देने आने की सुविधा नहीं दी जाती है, ऐसे में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है इन लोगों को उनके कार्य स्थल पर ही पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा प्रदान की जाए ताकि यह अपने मताधिकार से वंचित नहीं रह जाएं। जैसे दूसरे सरकारी कर्मचारी या सेना के जवानों को पोस्ट बैलेट के माध्यम से मत देने की सुविधा दी जाती है उसी तर्ज पर इन प्रवासी मजदूरों को भी मताधिकार की सुविधा पोस्टल बैलेट से दी जाए।
सम्बंधित समाचार
मानगो में चलने में असमर्थ दो लोगों को विकास ने दिया व्हीलचेयर
झारखंड प्रदेश के हिंदी और भोजपुरी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ की पुस्तक, मानस के आलोक में अष्टावक्र गीता : एक मीमांसा, भाग – एक का भव्य लोकार्पण तुलसी भवन बिष्टुपुर में संपन्न
समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला ने किया रवाना