भाजपा ने धूमधाम से मनाया डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती डॉ भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो भारत विश्व गुरु नहीं बनता – विकास सिंह
जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के द्वारा एमजीएम कॉलेज गोल चक्कर में स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समीप धूमधाम से बाबा साहेब की 134 वीं जयंती मनाई गई इस मौके में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकास सिंह उपस्थित हुए इस मौके में मौजूद सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने प्रतिमा स्थल की साफ सफाई कर स्थल की मिट्टी का तिलक अपने मस्तक में लगाकर उनकी प्रतिमा में पुष्प हार चढ़ाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया बाबा भीमराव आंबेडकर अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाते हुए मौके में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित भारत के संविधान की रक्षा करने और उसपर अमल करने की बातें कही।आम लोगों को भी संविधान के अनुरूप चलने की अपील किया गया इस मौके में मुख्य अतिथि भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा लिखित संविधान के कारण ही भारत आज विश्व गुरु बनने के कगार पर है । भारत के मजबूत संविधान के कारण ही देश में सभी लोगों को बराबर का हक अधिकार मिला हैं भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि भीमराव अंबेडकर इंसान के रूप में भगवान थे जिन्होंने भारत को संवारने और सजाने का काम किया है इस मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह अमरिंदर पासवान , राकेश लोधी, लक्ष्मण सिंह, उदय चौधरी ,शिव साव, विनय कुमार, संजय सिंह , सुजीत पांडे, राम कुशवाह, राजन दास, रविंद्र सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।
सम्बंधित समाचार
पानी नहीं तो वोट नहीं के नारों से गुंजा मानगो का सुभाष कॉलोनी 65 वर्षीय महिला ला रही थी साइकिल से पानी लोगों का फूटा आक्रोश वोट का बहिष्कार करना गलत बात पानी दिलवाने के लिए करूंगा आंदोलन -विकास सिंह
मानगो की ( आई ए एस ) स्वाति को भाजपा नेता विकास सिंह ने किया सम्मानित
जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो कर सकती है दो तीन दिन में प्रत्याशी की घोषणा, डॉक्टर शिभेन्दु पहली पसंद