झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा ने बिष्टुपुर में व्यापारियों पर जेएनएसी द्वारा किये गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का कड़े शब्दों में निंदा की, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- पुलिस का व्यवहार अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय, शासन-प्रशासन फैला रही अराजकता और अव्यवस्था

भाजपा ने बिष्टुपुर में व्यापारियों पर जेएनएसी द्वारा किये गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का कड़े शब्दों में निंदा की, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- पुलिस का व्यवहार अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय, शासन-प्रशासन फैला रही अराजकता और अव्यवस्था

जमशेदपुर- भाजपा ने बिष्टुपुर डायगनल रोड के व्यापारियों पर जेएनएसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान किये गये बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तानाशाही रवैये का विरोध किया है घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत पार्टी के कई नेताओं ने बिष्टुपुर थाना जाकर घटना की जानकारी ली। वहीं देर रात तक बिष्टुपुर थाना में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत भाजपा नेतागण डटे रहे और पुलिसिया लाठीचार्ज की तीव्र निंदा की भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार में अराजकता व्याप्त है। स्वार्थी गठबंधन की सरकार में अधिकारी बेलगाम है। जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों के निर्देश पर होमगार्ड के जवानों ने बिष्टुपुर की सड़क पर जिस तरह से व्यापारियों और राहगीरों को बर्बरता से पीटा है वह घोर निंदनीय है। झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि देश के आर्थिक उन्नति एवं विकास में व्यापारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज देश प्रगति के जिस मुहाने पर खड़ा है उसमें सरकार का कंधा मिलाकर साथ देने वालों में व्यापारी ही पहली पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। परंतु व्यापारी वर्ग के साथ यह तानाशाही रवैया और व्यवहार अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय है। शासन-प्रशासन कानून व्यवस्था बनाने के बजाय खुद अराजकता और अव्यवस्था फैलाने में लगी है।