झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने बड़ी बात कही  किसानों और मजदूरों को झारखंड सरकार छलने का कर रही काम

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने बड़ी बात कही  किसानों और मजदूरों को झारखंड सरकार छलने का कर रही काम

गढ़वा : झारखंड सरकार लगातार किसानों और मजदूरों को छलने का काम कर रही है। विगत वर्ष सरकार किसानों का धान नहीं खरीद सकी। किसानों का धान खेत-खलिहान में ही सड़ गए। उक्त सभी बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कही। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष सरकार ने धान पैक्स के माध्यम से खरीदने का आदेश जारी किया है किन्तु अभी तक पूर्णरूप से गढ़वा जिला में धान की खरीदी नहीं की जा रही है।
सरकार की इस रवैया से किसान हताश व निराश हैं। कांडी प्रखण्ड सहित पूरे जिले में पैक्स अध्यक्ष द्वारा गोदाम नहीं मिलने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि जिला से आदेश नहीं मिला है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कहा कि किसान रोज पैक्स का चक्कर काट रहे हैं। अधिकतर किसान अपना धान औने-पौने दाम में ही बिचौलिए के हाथों बेच दिए। शेष किसान के धान पर इस वर्ष भी संकट मंडरा रहा है। श्री दुबे ने कहा कि किसानों की समस्या पर सरकार अमल करे नहीं तो पूरे जिला के किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जिला के सभी पंचायतों में पैक्स को चालू कराकर किसानों की धान की खरीदी जल्द की जाए।