भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक शनिवार को, जुटेंगे पूरे कोल्हान के प्रमुख नेता और कार्यकर्तागण, बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय का मिलेगा मार्ग दर्शन, बैठक को लेकर भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी
जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक शनिवार को बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मुख्य सभागार में सुनिश्चित की गई है। पार्टी के सांगठनिक कार्यों को गति देने एवं आगामी कार्यक्रमों की दिशा तय करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र से प्रमुख नेतागण और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मार्ग दर्शन प्रदान करने और रणनीति तय करने भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल होंगें। वहीं पार्टी के अन्य वरीय नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायकगण, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्षगण, भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, 2019 चुनाव के प्रत्याशी, मोर्चो के जिला अध्यक्षगण, मोर्चा के महामंत्री, विभिन्न मंडल अध्यक्षगण समेत मंडल के प्रभारी को आमंत्रित किया गया है। वहीं, बैठक को लेकर पार्टी की ओर से सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।
सम्बंधित समाचार
सामाजिक संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की प्रांतीय अध्यक्षा रानी गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ जहां निवर्तमान उपायुक्त को बेहतर कार्यों के लिए संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया वही नवनियुक्त उपायुक्त मंजूनाथ भजधंत्री को सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया
भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी के निधन पर भाजपा बारीडीह मंडल ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
ट्रैफिक जांच का समय सुबह आठ बजे से कर दिया.गया है