झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई, भेजी शुभकामनाएं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई, भेजी शुभकामनाएं

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के पूर्व मंत्री जे पी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया है।
श्री शुक्ल ने श्री नड्डा को भेजे बधाई संदेश में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह के बाद श्री नड्डा ने अथक परिश्रम
कुशल रणनीति और बेहतर चुनाव व्यवस्था से संगठन को सफलता दिलाई और यह विजय रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली विजय इस बात का प्रमाण है कि श्री नड्डा के कुशल और अनुभवी नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है।
श्री शुक्ल ने आशा व्यक्त किया है कि श्री नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता की तरफ आगे बढ़ती रहेंगी।