झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा टाटा मोटर्स में हुए भर्ती, पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेताओं ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा टाटा मोटर्स में हुए भर्ती, पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेताओं ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के कोरोना संक्रमित होने के पश्चात टाटा मोटर्स अस्पताल में उचित इलाज हेतु भर्ती किया गया है। गुरुवार दोपहर को लक्ष्मण गिलुवा के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती किये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टाटा मोटर्स प्रबंधन से संपर्क कर लक्ष्मण गिलुवा के बेहतर इलाज हेतु आग्रह किया। लक्ष्मण गिलुवा के साथ आए परिजनों से पूर्व सीएम रघुवर दास ने फ़ोन पर बात की और बेहतर इलाज हेतु रेमेडीसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली। लक्ष्मण गिलुआ के परिजन श्रीराम कोड़ा एवं शरत प्रधान ने आईसीयू में हो रहे ईलाज पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, मंडल अध्यक्ष समेत पड़ोसी जिले सरायकेला से भी काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण गिलुवा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रेमेडीसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता है। इस दौरान भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी लक्ष्मण गिलुवा के बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि भाजपा के मंडल समेत जिले के अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग निरन्तर प्राप्त हुआ है, सभी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है