झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कार्यकर्ताओं के संग प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, कहा- कांग्रेस ने रची थी बाबा साहेब के विरुद्ध साजिश, बाबा साहेब के भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही मोदी सरकार।

जमशेदपुर- भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया रविवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष सह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंद जी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पहले, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताये सामाजिक समानता के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने देश से भेदभाव असमानता को दूर किया और सभी जाति-वर्गों के लोगों को एक साथ जीने की प्रेरणा दी। अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के विरुद्ध साजिश रची। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने संविधान का अपमान किया। संविधान की मूल भावना बदलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भावानाओं को साकार कर रही है, जो 60 वर्षों में नहीं हो सका, वो काम पिछले 10 वर्षों में हुए हैं। बाबा साहेब की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार काम कर रही है। हमें उनके द्वारा बताए गए बातों का अनुसरण करना है और समाज में एकता बनाए रखने और दीन-दुखियों की सेवा का कार्य सदैव करते रहना है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उनके सामाजिक समानता के मिशन के केंद्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाएं थीं, जिन्हें वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे। कहा कि बाबा साहेब ने आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी ने समरसता दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधकर एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भावना स्थापित करने के साथ जाति-वर्ग के भेद को दूर कर भारत माता को परम वैभव पर ले जाएगी।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, नीरज सिंह, डॉ राजीव कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, बिमल बैठा, हलधर नारायण साह, प्रशांत पोद्दार, अजय सिंह, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, मुचि राम बाउरी, बिना नंद सिरका, राजीव रंजन सिंह, विजय सिंह, पी के करवा, रमेश नाग, ताराचंद कालिंदी, ज्योति बाग, ओम प्रकाश रजक, दिलीप पासवान, राकेश मुखी, शंभू राम, चंदन भारती, धीरज मुखी, चंद्रशेखर दास, मंडल अध्यक्ष विकास बाउरी, पोरेश कालिंदी, राजाराम, अशोक कुमार, गणेश दास, बबलू मुखी, अशोक बेहरा, चंदन मुखी, बादल मुखी, सरजू मुखी, संध्या देवी, बिंदिया मुखी, गंगा मुखी, चंदा कालिंदी, आरती मुखी, मुकेश बेरा, रवि भुइयां, झुटू कोर, किशोर कालिंदी, नरेश बागती, गुरु पदो कालिंदी, करण बाउरी, संतोष कुमार, मिथिलेश साव, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिषेक डे, गणेश मुंडा, संजीत चौरसिया समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।