झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा जिला कार्यकारिणी के विस्तार पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दी बधाई

भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला कार्यकारिणी विस्तार होने पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पदाधिकारियों सहित कार्यसमिति सदस्यों और मंडल अध्यक्षों को बधाई दी इसके साथ ही वरीय नेताओं के सानिध्य और मार्गदर्शन के निमित्त स्थाई आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई। कमिटी विस्तार के आशय में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने नव दायित्वधारियों के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नये राजनीतिक सफ़र के लिए बधाई दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि ऊर्जा और अनुभवों से लैश नई कार्यसमिति से जिले में पार्टी मज़बूत बनकर उभरेगी। पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने भी कार्यसमिति विस्तार के लिए नव दायित्वधारियों को बधाई दिया

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष से मिलकर दिनेश ने दी सांत्वना

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आज पार्टी के ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल जायसवाल से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान मातृशोक ग्रस्त श्री जायसवाल को ढांढस बंधाते हुए उन्हें सांत्वना दिया। विदित हो कि दो दिन पूर्व गोपाल जायसवाल की माता जी का निधन हो गया था। जानकारी मिलने के पश्चात दिनेश कुमार आज उनसे मिलने पहुँचें थे।