झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा आजादनगर मंडल में जमशेदपुर  सांसद विद्युत वरण महतो  के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया

भाजपा आजादनगर मंडल में जमशेदपुर  सांसद विद्युत वरण महतो  के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया

जमशेदपुर – आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी  के पुण्य तिथि के अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो  के सौजन्य से भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में महिला मोर्चा के द्वारा जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मसर्रत खातून, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिलावर खान, मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह, राजू मुंडा, जुल्फिकार अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे