झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा आजादनगर मंडल मे जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं मिठाई का वितरण किया गया

भाजपा आजादनगर मंडल मे जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं मिठाई का वितरण किया गया।

भाजपा आजाद नगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में आजाद नगर मंडल में जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद मौजूद रहे एवं उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चों को आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई लिखाई में बाधा नहीं पड़े इसीलिए हम लोगों का प्रयास है कि जितना संभव हो सके जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाता है एवं अब तक दो हजार के लगभग बच्चों के बीच में क्षेत्र में पाठ्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है।

पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया इसी को चरितार्थ करते हुए मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन ने लक्ष्य रखा है की, आजादनगर के किसी भी बच्चे को पढ़ाई में कोई तकलीफ ना हो इसका निरंतर ख्याल रखा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मुसर्रत खातून, मंडल मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह , मंतशा खान, सोनू खान, दिलावर खान, सद्दाम, अफजल एवं महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।