झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो उलीडीह मंडल ने आदिवासी स्कूल उलीडीह स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की.

भाजमो उलीडीह मंडल ने आदिवासी स्कूल उलीडीह स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की.

जमशेदपुर- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजमो उलीडीह मंडल ने मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में उलीडीह आदिवासी स्कूल स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रेम सक्सेना ने कहा की झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रजी हुकुमत के खिलाफ उलगुलान किया था. महज 25 वर्ष की आयु में उन्होनें देश की आजादी के लिए शहादत दी थी. आज उनके बलिदान को याद कर समस्त राज्यवासी उनको नमन करते है और उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लेते है.
इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, गणेश शर्मा, इंदुशेखर सिंह, मनोज गुप्ता, राहुल प्रसाद, अभिजीत सेनापति, राजेश कुमार, सुनीता सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.