झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो बिरसानगर मंडल पूर्वी एसटी मोर्चा के नेतृत्व में विधायक सरयू राय ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

भाजमो बिरसानगर मंडल पूर्वी एसटी मोर्चा के नेतृत्व में विधायक सरयू राय ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

जमशेदपुर- भाजमो बिरसानगर मंडल पूर्वी एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरज हेंब्रम के नेतृत्व में विधायक सरयू राय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती के अवसर पर बिरसानगर संडे मार्केट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री राय ने अपने संबोधन में बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. श्री राय ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा ने युवा अवस्था में ही अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ उलगुलान कर राज्य में नई क्रांति का आगाज किया था. राज्य को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए उन्होनें कठीन लड़ाई लड़ी और देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया. आज हम उनके बलिदान को याद करते हुए बिरसानगर क्षेत्र के विकास की नई गाथा लिखने के लिए संकल्प लेते है.
इस अवसर पर भाजमो के रामनारायण शर्मा, संजीव आचार्या, कुलविंदर सिंह पन्नु , मनोज सिंह उज्जैन,चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, राजेश कुमार प्रकाश कोया, अमित शर्मा, शंकर कर्मकार, कैलाश झा, विनोद राय ,विनोद यादव,जयप्रकाश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह,विजय नारायण सिंह, चार्ल्स लैजरस, विजय राव, नंदिता गगराई, लक्ष्मी सरकार, सरस्वती खामरी, खुशबु देवी, प्रसनजीत सिंह, राजु लोहार, संजय मुंडा, गौतम धर , दिपक कुमार, अभय सिंह , पिंकी विश्वास, कलावती पाठक, मनजोत सिंह, राजु कर्मकार, रेश्मा सोय, गोल्डेन पांडेय,पोम्पा बैनर्जी राजकुमारी, आनंद सिंह, शोरभ सिंह, रचित जायसवाल, राकेश कुमार, विक्की यादव सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.