झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो उलीडीह मंडल की  बैठक उलीडीह राम कृष्ण कॉलोनी में संपन्न हुई. आगमी छह मार्च को वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जुटे भाजमो कार्यकर्ता.

भाजमो उलीडीह मंडल की  बैठक उलीडीह राम कृष्ण कॉलोनी में संपन्न हुई. आगमी छह मार्च को वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जुटे भाजमो कार्यकर्ता.

 

भाजमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में आगामी छह मार्च को होने वाली कार्यकर्ता महासम्मेलन के संदर्भ में एक अहम बैठक उलीडीह राम कृष्ण कॉलोनी में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए. श्री श्रीवास्तव ने मंडल कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए. सम्मेलन को सफल और बेहतर बनाए जाने पर गहन चर्चा की गई. बैठक में मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से सामने आई समस्याओं में नालियों की साफ-सफाई, बिजली की चरमरायी व्यवस्था, पानी की समस्या इत्यादि को सूचीबद्ध कर निराकरण की दिशा में पहल करने के लिए विमर्श किया गया. साथ ही कहा गया की प्रत्येक मोहल्ले में एक मोहल्ला अध्यक्ष का गठन किया जाए और प्रत्येक मोहल्ले के स्तर पर होने वाली जनसमस्याओं की सूची तैयार करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए. प्रत्येक कार्यकर्ता उलीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों के बीच संपर्क कर लोगों के विचार जाने और उनके सुझाव प्राप्त करें. इस बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला के महिला मोर्चा अध्यक्षा मंजु सिंह, जिला के महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू  , उपाध्यक्षा वंदना नामता, मंत्री राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष भगत एवं उलीडीह मंडल के प्रवीण सिंह, इंदु शेखर, गणेश शर्मा, सुनीता सिंह, आशीष तिवारी, राजेश कुमार, मनोज गुप्ता, संतोष कुमार सिन्हा, सीमा शर्मा, अभिजीत सेनापति, राहुल प्रसाद, योगेंद्र साहू, गणेश साहू, महेश कुमार एवं अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.