झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो ने याद किया पुलवामा के शहीदों को 

भाजमो ने याद किया पुलवामा के शहीदों को

जमशेदपुर – भाजमो जमशेदपुर महानगर ने बारीडीह विधानसभा कार्यालय में बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण की अध्यक्षता मे पुलवामा में शहिद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष सुवोध श्रीवास्तव  उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर राव  बारीडीह कार्यालय प्रभारी अशोक बारीडीह मंडल उपाध्यक्ष गौतम धर, रुपेष राय, युवा मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, महिला पदाधिकारी मिठ्ठु सरकार गीता कुन्डु रिंकु देवी, जमुना दास आदि कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.

भाजमो पूर्वी बिरसानगर मंडल कार्यालय में पुलवामा में शहीद वीर सपूतों को याद कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई. देश के नाम पर मर मिटने वाले उन जवानों को याद कर उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए. कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल के अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने किया वहीं जिला अध्यक्ष ने वीरो की वीर गाथा को साझा किया.इस मोके पर जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री-विकास गुप्ता, राजेश कुमार, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, सूरज हेम्ब्रम, सरस्वती खामरी, रेशमा सोय, दीप्ती पटेल, राजू लोहार, संजय मुंडा कनाई नायक, देवाशीष प्रधान, राम सिंह मुंडा, बसेत टुडू, विजय कर्मकार, बॉबी मुखी, मंगल मुखी गणेश चंद्र, दुबराज संदील  आदि अन्य कई लोग उपस्थित हुए.