झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने  उलीडीह क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 5, तिर्की मैदान, गोलू होटल के पीछे सहित विभिन्न इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान.

भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने  उलीडीह क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 5, तिर्की मैदान, गोलू होटल के पीछे सहित विभिन्न इलाकों में चलाया जनसंपर्क अभियान.

 

जमशेदपुर – भाजमो मानगो नगर निगम समिति ने समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में  प्रातः उलीडीह क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 अंतर्गत संकोसाई रोड नं 5, तिर्की मैदान, गोलू होटल के पीछे विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव शामिल हुए. भ्रमण के दौरान तिर्की मैदान के नीचे गोलू होटल की ओर जलापूर्ति की पाइपलाइन बीछने के बावजूद जलापूर्ति नही होने के शिकायत प्राप्ति हुई. लोगों ने बताया की आज तक यहां के स्थानीय जनता पेयजल के सुविधा से वंचित है. इसके साथ ही नाली जाम, साफ सफाई, कूड़े-कचड़े का अंबार, फॉगिंग नही होने सहित अन्य समस्याएं पाई गई. समिति ने स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए उनके सुझाव प्राप्त किए और जल्द नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया.

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, समिति के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु, आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, उलीडीह मंडल महामंत्री गणेश शर्मा, संतोष भगत, राहुल प्रसाद, योगेंद्र साहू, नीरज साहू, रविन्द्र सिंह, संजीव सिंह, महिंद्र सिंह, हरभजन सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.