झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बैंकाक में हिन्दू धर्म सभा द्वारा 12 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित होगा

बैंकाक में हिन्दू धर्म सभा द्वारा 12 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित होगा शहर से प्रदीप सिंह भोजपुरिया होंगे शामिल’

जमशेदपुर – हिन्दू संस्कार,संस्कृति व भाईचारा का महापर्व होली भारत से बाहर विदेशों में भी अपना रंग जमा रहा है। बैंकाक (थाईलैंड) में पहली बार इस वर्ष होली मिलन समारोह आगामी 12 मार्च को हिन्दू धर्म सभा बिष्णु मंदिर में प्रधान बिनोद सिंह ‘पप्पू ‘ के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है जिसमें शहर से सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामन्त्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया भी भाग लेने 10 मार्च को वायुमार्ग से रवाना होंगे इस होली मिलन समारोह में भारत से लोकगायक और नायक समर सिंह एवं अभिनेत्री ड्रीम गर्ल निशा पाण्डेय  भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। उक्त जानकारी प्रदीप सिंह भोजपुरिया महामंत्री सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच ने दी है