झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बाबर खान के जुबान पर लगाम लगाए जिला प्रशासन: अरुण सिंह

कब्रिस्तान कमेटी साकची के सदस्य ग्रेजुएट महिला काॅलेज में भय का माहौल पैदा करना चाह रहें हैं – अरूण सिंह

जमशेदपुर- आज हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कब्रिस्तान मुस्लिम समुदाय का अंतिम संस्कार करने के लिए एक धार्मिक स्थल होता है।परंतु साकची कब्रिस्तान के कार्यकारणी के कुछ विवादित फैसले से जमशेदपुर शहर में तनाव लगभग दो वर्षों से चल रहा है।कल जिस तरह से साकची कब्रिस्तान के अधिकारी महिला ग्रेजुएट काॅलेज के अंदर जबरन घुस कर विरोध प्रदर्शन करते हुए वहां के शिक्षक-शिक्षिका एंव प्रिंसिपल को डराने धमकाने एवं काॅलेज परिसर में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश किया गया है।यह बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण घटना है मैं जिला प्रशासन से पुछना चाहता हूँ कि साकची कब्रिस्तान कमेटी किस अधिकार से बिना किसी अनुमति के महिला काॅलेज के प्रिंसिपल से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित घरना प्रदर्शन में महिला ग्रेजुएट काॅलेज छात्राओं को शामिल होने के बारे में पूछ-ताछ कर सकती है। जबकि सबको पता है कि सिंहभूम पूर्वी उपायुक्त ने साकची कब्रिस्तान में हो रहे अबैध निर्माण की जांच कमेटी का गठन कर पन्द्रह दिनो के अंदर रिपोर्ट मांगा है इसके बाबजूद भी कब्रिस्तान कमेटी साकची महिला काॅलेज के साथ-साथ पूरे जमशेदपुर शहर में भय एवं तनाव का माहौल पैदा कर कब्रिस्तान में अवैध निर्माण कार्य करना चाह रही है।दूसरी तरफ उपायुक्त जमशेदपुर के जांच कमेटी के गठन को अंगूठा दिखाते हुए ऑल इंडिया माइनाॅरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केन्द्रीय महासचिव बाबर खान ने बयान जारी कर कहा है कि साकची कब्रिस्तान में निमार्ण हर हाल मे होगा।मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि जमशेदपुर में शान्ति एंव सदभावना बनाये रखने के लिए साकची कब्रिस्तान कमेटी एंव बाबर खान पर कठोर से कठोर कानूनी करवाई करें।