झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अनिश्चित कालीन धरना का आज तीसरा दिन प्रबंधन को मज़दूरों की मांगों को मानना होगा: मनोज भुईंया

अनिश्चित कालीन धरना का आज तीसरा दिन प्रबंधन को मज़दूरों की मांगों को मानना होगा: मनोज भुईंया

कतरास:काँटापहाडी कांटा घर के सामने अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा।धरने का नेतृत्व मनोज भुइयां कर रहे हैं और बतौर मुख्य अतिथि मज़दूर नेता सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता बिकास सिंह उपस्थित हुए।
श्री सिंह ने कहा कि हम लोग शांति प्रिय लोग हैं और शांति से आंदोलन पर विश्वास करते हैं,मगर प्रबंधन हमारी माँगो पर ध्यान नहीं देगी तो हम किसी भी प्रकार मज़दूरों की हक़ के लिए लड़ाई लड़ने को मज़बूर हैं। हर हाल में मज़दूरों की मांगों को मानना होगा। धरना में विनोद शर्मा,रमेश सिंह,लल्लू लाल,शौकत खान,मनोज बावरी,सुबोध बर्मन, रंजीत पांडेय,बलराम हरिजन,परवा देवी,उर्मिला देवी आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।