झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीएम कॉलेज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

जमशेदपुर- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीएम कॉलेज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता पूर्वी घोष  , एबीएम कॉलेज के प्राचार्य कैप्टन डॉक्टर विजय कुमार एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर की सह मंत्री  प्रीति डांगर उपस्थित रहीं। पूर्वी घोष  ने कहा भारतीय वैदिक इतिहास से लेकर आज तक हर जगह नारियों का योगदान समाज में बराबर रहा है ,अगर भारत के इतिहास की बात करें तो बहुत से लोगों का योगदान इसमें रहा चाहे वह राजा राममोहन राय द्वारा सती प्रथा को खत्म करना या बाद में ईश्वर चंद्र विद्यासागर द्वारा महिला सशक्तिकरण की आधुनिक भारत में प्रचार करना ,आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं  प्राचार्य डॉ विजय कुमार पीयूष ने कहा भारत हमेशा से मातृ सत्तात्मक देश रहा है वैदिक काल से लेकर आज तक हर जगह महिलाओं को प्रथम और सर्वोच्च स्थान प्राप्त है आज भी जब किसी देवता का नाम लेते हैं तो उनसे पूर्व देवी का नाम आता है भारतीय समाज में महिलाओं को लक्ष्मी का दर्जा प्राप्त है अगर आधुनिक भारत की बात करें तो चाहे अंतरिक्ष विज्ञान हो या खेल का मैदान हो या राजनीतिक गलियारे हर जगह महिलाओं का योगदान अद्वितीय है देश की महामहिम राष्ट्रपति और जब बात खेलों की हो तो ओलंपिक और एशियाई गेम्स जैसे प्रतियोगिताओं में महिलाओं का योगदान अविश्वसनीय है आज के समय महिलाएं किसी से कम नहीं है ।

आभाविप की जमशेदपुर महानगर सह मंत्री प्रीति डांगर ने कहा कि आज हम सभी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं लेकिन आज के कुछ दिन पूर्व जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शर्मसार करने वाले घटना हम सबों के सामने आई है वह एक शब्द समाज के लिए निंदनीय है आखिर आज भी हमारे समाज में इस प्रकार के लोग रह रहे हैं जो महिलाओं के साथ इतनी बर्बरता पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं और इन सबों से बढ़कर शर्म की बात तो यह है कि उन्हें राजनीतिक पार्टियों के द्वारा संरक्षण प्राप्त हो रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसे सामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की तो मांग करती ही है और हमारे समाज की माताएं बहनें और सशक्त हो सुरक्षित हो समृद्ध हो इसके लिए भी लगातार प्रयत्न कर रहे है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक नवनीत कुमार सिंह,महानगर मंत्री यश अग्रहरि , स्नेहा सिंह,अभिषेक तिवारी, प्रियंका कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे