झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे झारखंड के सभी  प्रमंडलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे झारखंड के सभी  प्रमंडलों में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आगामी 13 मार्च 2022 को कोल्हान प्रमंडल का सम्मेलन जमशेदपुर में होगा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोल्हान के तीनों जिलों को प्रभार दिया गया है जिसके अंतर्गत सरायकेला जिला कांग्रेस के द्वारा  8 मार्च 2022 को 11.30 बजे सरायकेला परिसदन में एक बैठक रखी गई है जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष और पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस के सभी सेल , मोर्चा संगठन और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष और संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य है कि क्योंकि सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है ।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष छोटा राय किस्को ने यह सारी जानकारी दी उनके साथ इस अवसर पर  जगदीश नारायण चौबे सांसद प्रतिनिधि, प्रदेश इंटक के सचिव सुरेश धारी कोल्हान प्रमंडल प्रवक्ता सह जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि समरेंद्र तिवारी आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे