झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

अजय मिश्रा के देहावसान से काफी दुखद और मर्माहत हैं- रईस रिजवी छब्बन

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अजय मिश्रा का आकस्मिक निधन हो जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतृप्त परिवार के लिए संवेदना प्रकट किया तथा कहा कि अजय मिश्रा का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हुई है अजय मिश्रा का निधन 5 अप्रैल को रात्रि 11:00 बजे हार्ट अटैक के शिकायत के बाद हो गया था। इस खबर को कांग्रेस जनों में फैलते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। सुबह से ही कांग्रेस जनों का तांता बागबेड़ा 5 नंबर रोड निवास पर होना प्रारंभ हो गया। उनके पिता उदय नारायण मिश्र बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। स्वः अजय मिश्रा अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़कर चले गए हैं श्री छब्बन अजय मिश्रा के देहावसान से काफी दुखद और मर्माहत हैं उन्होंने कहा कि अजय मिश्र हमारे काफी घनिष्ठ मित्र थे उनके देहावसान से स्तब्ध और हतप्रभ हूं