झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आश्रयगृह मे गरीबों को भोजन करवाकर मनाया दीनबंधु संस्था के ट्रस्टी सुनीता पोयरा अपना जन्मदिन

आश्रयगृह मे गरीबों को भोजन करवाकर मनाया दीनबंधु संस्था के ट्रस्टी सुनीता पोयरा अपना जन्मदिन

जमशेदपुर- होम पाइप नया कोर्ट के समीप किशोरी आश्रय गृह मे दिन बंधु संस्था के.ट्रस्टी सुनीता पोयरा का जन्मदिन केक काटकर एवं सभी को भोजन कराकर तथा नृत्य संगीत का आयोजन कर हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर आश्रय गृह के सभी वृद्ध महिलाएं खुशी से झूम उठी और नृत्य भी किया ट्रस्टी सुनीता पोयरा ने कहा कि वृद्ध माताओं के साथ मनाया गया जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार रहेगा उन्होंने कहा कि वृद्ध माताओं द्वारा प्राप्त आशीर्वाद से निरंतर सामाजिक कार्यों को करने की शक्ति हमें प्राप्त हुई वहीं संस्था के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती ने कहा कि ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी और वर्तमान के सदस्य तथा नए जुड़ने वाले सदस्यों का जन्मदिन ,सालगिराह एव अन्य खुशियों के पल जरूरतमंदों, अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम,मंदबुद्धि आश्रम जैसे स्थानों में मनाकर खुशियां बाटने का कार्य किया जाएगा श्री चक्रवर्ती ने कहा जिस तरह मेंहदी लगाने वाले के हाथो में भी खुद से मेंहदी लग जाती है उसी तरह खुशियां बांटने से भी खुशियां प्राप्त होती है। इसलिए समाज के लोगो से आग्रह करते है कि वे भी अपने खुशियों के पल जरूरतमंदों के साथ बिताकर खुशियां मनाएं और खुशियां बाटने का कार्य करे जो भी लोग वैसे स्थानों में जाकर जरूरतमंदों के साथ खुशियां मनाना चाहते है संस्था से संपर्क कर सकते है संस्था ऐसे आयोजन को सफलतापूर्वक करवाने में मदद करेगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती,सुनीता पोयरा,नागेंद्र कुमार, एक्यूप्रेशर चिकित्सक शशिकांत,नीतीश सरकार,रूबी गोराई,अंजन पोयरा,कंचन यादव, रूपेश दत्ता, सुबल मंडल,प्रदीप प्रमाणिक,उर्मिला कारक, दीपक मिश्रा, अनिल मौर्य,खालिद इकबाल,सन्नो देवी, मेहरून निशा, निर्मला देवी,पिंकी देवी,लक्ष्मी डे,पिंटू साहू,मंतोष शर्मा, बिनोद यादव, तोपन दत्ता, कविता पोयरा, भारती कारक, भूमिका कारक,पूजा माइती,मोना माइती आदि उपस्थित रहे