झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में *डेंगू बीमारी से सावधानी और बचाव* को लेकर राजकीय उच्च विद्यालय बिरसानगर जोन नंबर 3 में कार्यक्रम संपन्न हुआ

जमशेदपुर- आज आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में *डेंगू बीमारी से सावधानी और बचाव* को लेकर राजकीय उच्च विद्यालय बिरसानगर जोन नंबर 3 में कार्यक्रम संपन्न हुआ
आम आदमी पार्टी के तरफ से अभिषेक कुमार ने स्कूली बच्चों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी साथ ही साथ इससे कैसे बचा जाए इस पर भी चर्चा की। इस स्कूल के बच्चों ने बहुत ही गंभीरता से डेंगू के बारे सुना।
अन्त में स्कूली बच्चों से डेंगू को लेकर सवाल पूछा गया और बच्चों ने बहुत ही तत्परता से सवाल का जवाब दिया। जो बच्चे का जवाब सही था उन्हें आम आदमी पार्टी की तरफ से पुरस्कार भी दिया गया
इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह और बंटी कुमार मौजूद थे।