झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आज छह लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेट, जिला प्रशासन की अपील- ज्यादा से ज्यादा लोग प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आएं

कोरोना से संक्रमण मुक्त हो चुके छह लोगों ने आज प्लाज्मा डोनेट किया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाईटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान को लेकर लोगों में सकारात्मक प्रभाव दिख रहा जिससे प्रतिदिन प्लाज्मा डोनेशन के लिए लोग आगे आ रहे हैं। आज प्लाज्मा डोनेट करने वालों में शान्तनु महतो, सरोज रंजन इन्होने आज प्लाज्मा दान कर अपना जन्म दिन मनाया, ए श्रीनिवास राव, पंकज उपाध्याय, राजेश सिंह खडका एवं मोहम्मद जफर शामिल हैं। जमशेदपुर प्लाज्मा डोनेशन की टीम लगातार कोरोना संक्रमण पर विजय पा चुके लोगों से आग्रह कर रही है कि वे सामने आकर प्लाज्मा डोनेशन करें जिसके फलस्वरूप 138 लोग अब तक प्लाज्मा डोनेशन कर चुके हैं। प्लाज्मा डोनेशन टीम में प्रोबेशनरी डिप्टी कलक्टर स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह शामिल हैं। प्लाज्मा डोनेशन के साथ ही उसे जरूरतमंद लोगों को शीघ्र ही सम्बन्धित अस्पताल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।